इच्छापुर से मौड़ीग्राम के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ, विधायक अर्जुन सिंह ने दिखाई हरी झंडी

New Bus Service Launched from Ichapore to Mourigram; Flagged Off by MLA Arjun Singh
नयी बसों को हरी झंडी दिखाते विधायक अर्जुन सिंह
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर: नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इच्छापुर से हावड़ा के मौड़ीग्राम तक के लिए सोमवार को एक नई बस रूट सेवा की शुरुआत की गई। स्थानीय विधायक अर्जुन सिंह ने इस नए रूट पर 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया। यह नई बस सेवा नोआपाड़ा और आसपास के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है, जो पिछले कई वर्षों से इस रूट पर परिवहन व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

यह नई बस सेवा इच्छापुर राइफल फैक्ट्री से शुरू होकर इच्छापुर, पलता स्टेशन इलाका, सोदपुर, डनलप और बाली हॉल्ट से होते हुए सलप और आंदुल के रास्ते मौड़ीग्राम स्टेशन तक जाएगी। इस रूट के शुरू होने से हावड़ा और उत्तर 24 परगना के बीच का सफर बेहद आसान और सुलभ हो जाएगा।

नोआपाड़ावासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

उद्घाटन के अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि नोआपाड़ा के लोगों की यह सालों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि वर्तमान में इस रूट पर 10 बसों को उतारा गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी जाएगी। नई बस सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in