रोज नये नये बैग: जाने क्या है प्रियंका गांधी के बैग के पीछे का राज

रोज नये नये बैग: जाने क्या है प्रियंका गांधी के बैग के पीछे का राज
Published on

नई दिल्ली – संसद का सत्र शुरू होने से पहले आज यानी 17 दिसंबर को विपक्ष के सांसदो ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्र्रदर्शन बांग्लादेश में‌ ‌हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन के बाद एक नाम बहुत चर्चा में है। यह नाम कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का है। वह आज एक थैला लेकर संसद पहुंची। इस थैले पर लिख था " बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाईयों के साथ खड़े हों।" इस विषय को संसद में प्रियंका ने सोमवार को भी उठाया था।

प्रियंका गांधी ने कहा कि …..

"बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाई अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ सर‌कार को ठोस कदम उठाने चाहिए। दु:ख की बात है कि सेना के हेडक्वार्टर में से वह तस्वीर हटा दी गई है जिसमें पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। वह तस्वीर भारत के नेतृत्व की और सैन्य पराक्रम की ऐतिहासिक तस्वीर है। उसे वापस उसी स्‍थान पर लगाया जाना चाहिए।" आपको बता दें कि 16 ‌दिसंबर, सोमवार को जब प्रियंका गांधी संसद पहुंची थी तो उनके बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। प्रियंका गांधी का कहना है कि‌ फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए वो ऐसा कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस सांसद पर कई कटाक्ष किये।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in