भारत से सीमा विवाद सुलझाने को तैयार नेपाल : शिशिर खनाल

नई दिल्ली दौरे पर नेपाली विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत को भू-राजनीतिक नजरिए से नहीं बल्कि साझा समृद्धि के साझेदार के रूप में देखता है नेपाल
भारत से सीमा विवाद सुलझाने को तैयार नेपाल : शिशिर खनाल
Published on: 

नई दिल्ली: नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने भारत-नेपाल सीमा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि काठमांडू सीमा से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान कूटनीति और बातचीत के जरिए करना चाहता है। खनाल ने कहा, "जब हम खुले दिल और खुले मन से बैठते हैं तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं होती और कोई भी सीमा विवाद इतना जटिल नहीं होता कि उसका समाधान न निकल सके।"

भारत दौरे पर आए नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भारत को "21वीं सदी की भू-राजनीति के विकृत और अति-संवेदनशील नजरिए" से नहीं देखती, बल्कि दोनों देशों की साझा प्रगति और आर्थिक विकास के लिए मजबूत साझेदारी चाहती है।

विदेश मंत्री ने भारत की तेज आर्थिक और तकनीकी प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नेपाल एक ऐसे भारत के साथ आगे बढ़ना चाहता है जो वैश्विक मंच पर तेजी से उभरती आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति बन चुका है।

यह बयान विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ उनकी उच्चस्तरीय बैठक के एक दिन बाद आया है। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News