NEET री-एग्जाम के लिए ट्रैफिक न रुके, PM मोदी ने 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर किया इंतजार

PM
Neet : पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया इंतजार
Published on

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने में देरी की, ताकि NEET-UG री-एग्जाम में शामिल हो रहे छात्रों को अपने एग्जाम सेंटर्स तक जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

उन्होंने तुरंत अपने आवास के लिए निकलने के बजाय एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया, क्योंकि NEET परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि उस अहम समय में राजधानी में ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे, जब हजारों उम्मीदवार अपने-अपने परीक्षा सेंटर्स की ओर जा रहे थे। दोपहर 2 बजे NEET-UG री-एग्जाम शुरू होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हुए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in