NEET पेपर लीक मामला : 60 प्रश्न असली परीक्षा में हूबहू मिल गए

Neet
60 प्रश्न असली परीक्षा में हूबहू मिल गएAi
Published on

नीट 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई के मुताबिक, एजेंसी को इस मामले की जांच का आदेश मिल चुका है और जल्द ही रेगुलर केस दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी। इसके बाद सीबीआई की एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की तफ्तीश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। राजस्थान SOG की जांच में महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान के लिंक सामने आए हैं। अंतरराज्यीय साजिश की आशंका के बाद सीबीआई की टीमें इन राज्यों में जाकर जांच कर सकती हैं।

प्रश्न पत्र कहां कहां पहुंचा

-सूत्रों के मुताबिक नीट का यह प्रश्नपत्र नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में कॉपी किया गया था।

-नासिक से प्रश्नपत्र हरियाणा आया, जहां गुरुग्राम के एक डॉक्टर के पास तक पहुंचा।

-हरियाणा से यह प्रश्नपत्र जयपुर पहुंचा और जयपुर से जमवा रामगढ़ पहुंचा।

-जमवारामगढ़  से यह प्रश्नपत्र सीकर पंहुचा और फिर सीकर से देश के अन्य राज्य जम्मू-कश्मीर, बिहार और केरल तक पंहुचा।

-नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से एक शख़्स को हिरासत में भी लिया गया।

लीक पेपर के 60 प्रश्न असली परीक्षा में हूबहू मिल गए

सूत्रों के अनुसार, केस दर्ज होते ही सीबीआई राजस्थान एसओजी से केस फाइल, दस्तावेज और अब तक जुटाए गए सबूत अपने कब्जे में लेगी. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से भी सभी जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड लिए जाएंगे. फिलहाल राजस्थान एसओजी इस मामले की गहन जांच कर रही है। इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि जिस कथित गेस पेपर को पहले सर्कुलेट किया गया था, उसमें मौजूद करीब 60 प्रश्न असली परीक्षा में हूबहू मिले. बताया जा रहा है कि सवालों में लाइन, कॉमा या शब्द तक का बदलाव नहीं था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in