NEET 2026 : सुप्रीम कोर्ट में NTA के खिलाफ याचिका; जून में री-एग्जाम संभव

सुप्रीम कोर्ट में NTA पर सवाल, दोबारा परीक्षा की तैयारी; लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
NEET 2026 : सुप्रीम कोर्ट में NTA के खिलाफ याचिका; जून में री-एग्जाम संभव
Published on

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं और पूरे देश में असमंजस की स्थिति बन गई है।

मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, जहां मेडिकल संगठन FAIMA की ओर से NTA के खिलाफ याचिका दायर की गई है। इस केस में अधिवक्ता तन्वी ने परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर खामियों और बार-बार हो रही सिस्टम की विफलताओं का मुद्दा उठाया है।

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के वंशिका यादव केस में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा राधा कृष्ण समिति की सिफारिशें भी लागू नहीं की गईं।

FAIMA ने मांग की है कि NTA की कार्यप्रणाली की कड़ी निगरानी हो, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और जरूरत पड़ने पर NEET परीक्षा किसी दूसरी एजेंसी से कराई जाए।

इस बीच छात्र लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि री-NEET 2026 कब होगा। फिलहाल आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा जून महीने में दोबारा आयोजित की जा सकती है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जहां जल्द ही नई परीक्षा तारीख की घोषणा की जा सकती है।

यह मामला देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर रहा है और अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in