दुबई में आपको क्या चाहिए कानूनी सहायता तो करें इनसे सम्पर्क

हमेशा कानून का पालन करें
दुबई में आपको क्या चाहिए कानूनी सहायता तो करें इनसे सम्पर्क
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता के रहने वाले तथा दुबई के प्रतिष्ठित एडवोकेट राजेश जगासिया सर्वोत्तम कानूनी सलाह देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने RAAJ नामक एक संगठन की स्थापना की है, जो कानून के क्षेत्र में यूनिइटेड अरब एमिरेंट्स में काम करता है तथा मुख्यालय भारत में हैं। एडवोकेट राजेश जगासिया ने मुंबई विश्वविद्यालय से LLB किया है और आपराधिक एवं सिविल मामलों में 30 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। इंटरनेशनल डेब्ट्स रिकवरी, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एनफोर्समेंट, जनरल लायबिलिटी क्लेम नेगलिजेंस, ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, सिविल एंड क्रिमिनल लॉ, कॉर्पोरेट इंटेलिजेंस, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग AML, मेट्रोमोनियल लॉ, मैरिटाइम लॉ, मेडिकल मॉल प्रैक्टिस, प्रोफेशनल इंडेमनिटी, साइबर सिक्योरिटी, प्रोडक्ट लायबिलिटी और डाटा एनालिसिस में उन्हें महारत हासिल है। एक नामी गिरामी एडवोकेट होने के बावजूद वे विनम्रता की एक मूरत है।

अगर दुबई में किसी का भी कोई मामला हो और आर्थिक रूप से वह कमजोर हो तो भी एडवोकेट जगासिया उसकी मदद करने में हिचकते नहीं हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र से ड्राफ्टिंग शुरू किया और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के मामले में एक हैसियत का दर्जा हासिल कर लिया है। उनके करियर को इस मुकाम तक पहुंचने में ईमानदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने दुबई में 2021 में आयोजित लेक्स टॉक वर्ल्ड कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in