NCPI
एनसीपीआई में शामिल टीएमसी के 20 बागी सांसद

NCPI की नयी समिति में सुदीप-काकोली को जगह नहीं

Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

सांसद पद रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई के बीच एनसीपीआई ने मंगलवार को 27 सदस्यीय नयी समिति की घोषणा की।

ज्योतिप्रकाश चटर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में देव और रचना बनर्जी समेत तृणमूल छोड़कर एनसीपीआई में आये कई सांसदों को जिम्मेदारी दी गयी है।

हालांकि, वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार को समिति में कोई भी पद नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि 4 मई को 20 सांसद तृणमूल छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए थे।

अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट की नोटिस और लोकसभा अध्यक्ष की कार्रवाई के बीच सुदीप समेत संबंधित सांसदों ने जवाब देने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है। नयी समिति को संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in