नंदिनी चक्रवर्ती बनीं राज्य की नयी मुख्य सचिव नियुक्त

गृह सचिव बने जगदीेश प्रसाद मीणा, मनोज पंत को अहम जिम्मेदारी
बुधवार को नवान्न में नवनियुक्त मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते पूर्व मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत
बुधवार को नवान्न में नवनियुक्त मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते पूर्व मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नये साल की शुरुआत के साथ ही राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ। 1994 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की नयी मुख्य सचिव नियुक्त की गयी हैं। इस नियुक्ति के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है, क्योंकि वे इस पद पर कार्यभार संभालने वाली राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं। इससे पहले वे गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा अन्य कई पदाें पर कार्यरत थीं। नंदिनी चक्रवर्ती अपने लंबे कार्य अनुभवों के लिए जानी जाती हैं। वे अब तक कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैंं। गृह विभाग में भी बदलाव हुआ है। राज्य के नये गृह सचिव के रूप में जगदीश प्रसाद मीणा की नियुक्ति की गयी है। गृह विभाग राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़ा अहम विभाग है, ऐसे में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं अब तक मुख्य सचिव रहे डॉ मनोज पंत को अहम जिम्मेदारी मिली है। डॉ मनोज पंत मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। बुधवार को मनोज पंत का मुख्य सचिव पद पर अंतिम दिन था। उनका कार्यकाल नहीं बढ़ा। नवान्न ने अधिसूचना जारी कर बताया कि नंदिनी चक्रवर्ती मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा भी कई विभागों में अहम बदलाव किये गये हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in