दूसरी बार पापा बनने वाले हैं Nakul Mehta, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं जानकी पारेख

‘इश्कजादे’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ से घर-घर में फेमस होने वाले एक्टर नकुल मेहता एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं
दूसरी बार पापा बनने वाले हैं Nakul Mehta, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं जानकी पारेख
Published on

नई दिल्ली - टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। वे और उनकी पत्नी, सिंगर जानकी पारेख, जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े ने एक खास फोटोशूट के जरिए अपने परिवार में नए मेहमान के आने की खबर दी है।

पापा के कंधे पर बैठे नजर आए सूफी

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी जानकी और बेटे सूफी के साथ नजर आ रहे हैं। जानकी एक खूबसूरत मैक्सी ड्रेस में बेबी बंप थामे खड़ी हैं, और नकुल उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। उनका बेटा सूफी उनके कंधे पर बैठा दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में परिवार के बढ़ने की एक प्यारी सी ड्राइंग दिखाई गई है, जिसे कपल ने बड़े ही स्नेह और गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया है।

फैंस ने दी कपल को शुभकामनाएं

पोस्ट में नकुल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा- सूफी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं, फिर से।' नकुल के फोटो शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वायरल हो गई। कई फैंस कपल को बधाई देते नजर आए। दीया मिर्जा ने भी शुभकामनाएं दीं,"कितना शानदार प्यार प्यार प्यार प्यार।" एक अन्य ने लिखा,"परिवार को बधाई और दो बच्चों के माता-पिता के रूप में नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं"।

साल 2021 में हुआ था पहला बच्चा

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने 28 जनवरी 2012 को शादी की थी। फरवरी 2021 में उन्होंने अपने बेटे सूफी का स्वागत किया। यह जोड़ा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली से जुड़ी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करता रहता है। पहले जानकी ने यह भी बताया था कि सूफी का जन्म सी-सेक्शन से हुआ था। जन्म के कुछ ही समय बाद, जब सूफी केवल दो महीने का था, तो उसे हर्निया हो गया था, जिसके लिए उसकी सर्जरी करानी पड़ी थी।

इन सीरियलों में कर चुके हैं काम

नकुल को प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, इश्कबाज जैसे शोज के लिए जाना जाता है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 और 3 में वो दिशा परमार के साथ नजर आए थे। पेशे से गायिका जानकी ने यूट्यूब पर कई लोकप्रिय वीडियो बनाए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in