नैजाट कांड : गवाह की हत्या की कोशिश मामले में 2 गिरफ्तार

ईडी पर हमला मामले में हुई थी उत्तम की गिरफ्तारी
Najat incident: Two arrested in attempt to murder witness case
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : शेख शाहजहां मामले के गवाह भोलानाथ घोष की हत्या की कथित साजिश की जांच करते हुए बशीरहाट के नैजाट थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक का नाम उत्तम सरदार उर्फ सुशांत बताया गया है। उत्तम सरदार वही व्यक्ति है जिसे पहले संदेशखाली में ED पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरे अभियुक्त रुहुल कुद्दूस शेख को राजबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उत्तम सरदार उर्फ सुशांत की गिरफ्तारी से एक तरह से भोलानाथ के दावों पर एक तरह से मुहर लगते दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तम सरदार उर्फ सुशांत को पोलेरहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। सुशांत जो 2024 में ED पर हमले का आरोपी था जमानत पर बाहर आने के बाद से पोलेरहाट में छिपा हुआ था। अभियुक्तों कोर्ट में पेश कर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इसके जरिये अभियुक्तों तक पहुंचने की कोशिश में है पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार भोलानाथ घोष या उसके परिवार की तरफ से रुहुल के खिलाफ कोई सीधी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है हालांकि जांच क्रम में पुलिस को कुद्दुस के लिप्त होने की जानकारी मिली। अब पुलिस उसके जरिये अभियुक्तों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यहां बता दें कि शेख शाहजहां और उसके आठ सहयोगियों के खिलाफ भोलानाथ ने हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही उसने सीधे आरोप लगाया है कि शेख शाहजहां ने जेल में रहते हुए यह सारी प्लानिंग की है। उसका आरोप है कि शाहजहां के शागिर्दों का एक रैकेट चल रहा है। उसने पहले ही दावा किया है कि जिस ट्रक से उसकी गाड़ी को टक्कर मारी गयी थी उसे शाहजहां का करीबी आलिम मोल्ला चला रहा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in