नकली घी कारोबार पर नकेल: नदिया में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

Fake Ghee Racket Busted in Nadia: Food Safety Dept Action
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : पश्चिम बंगाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार और मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चला रहा है। रेस्तरां, होटल और मिठाई की दुकानों के बाद अब विभाग की नजर नकली एवं मिलावटी घी के कारोबारियों पर टिक गई है।

फुलिया में घी के नमूने जब्त, मचा हड़कंप

सोमवार को नदिया जिले के फुलिया स्थित बुइचा घोषपाड़ा इलाके में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, जिला प्रवर्तन शाखा (DEB) और शांतिपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों ने इलाके के कई घी व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश देकर घी की गुणवत्ता की जांच की और पूरे डिब्बे व नमूने (सैंपल) एकत्र किए। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी अगली कानूनी कार्रवाई

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए घी के नमूनों को प्रयोगशाला (लैब) में परीक्षण के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, अधिकारियों ने निर्माताओं को स्वच्छता मानकों का पालन करने और दस्ताने पहनकर काम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in