सो रही पत्नी के गले पर मारा चाकू, थाने में किया आत्मसमर्पण

Nadia News: Man Slits Sleeping Wife's Throat Over Extra Marital Affair Suspicion
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया: चाकदह थाना क्षेत्र के पाबना कॉलोनी इलाके में विवाहेत्तर संपर्क के शक में पति द्वारा अपनी सोती हुई पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम गणेश पोद्दार है, जबकि उसकी गंभीर रूप से घायल पत्नी का नाम बीना पोद्दार है। आरोपी गणेश ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर घर में आयोजित कार्यक्रम के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का इलाके के ही किसी युवक के साथ अवैध संबंध है, जिसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार की रात जब बीना सो रही थी, तब गणेश ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान महिला को चाकदह स्टेट जनरल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर कल्याणी अदालत में पेश किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in