nadia

गोलपोस्ट गिरने से छात्र की मौत

Published on

नदिया : फुटबॉल खेलने के दौरान गोलपोस्ट के टूटकर गिरने से 7 साल के विशाल मंडल की मौत हो गयी। यह घटना नदिया के चाकदह थाना अंतर्गत शिकारपुर बेले मठ इलाके में घटी जिसको केंद्र कर इलाके में शोक का माहौल है। विशाल मदनपुर के दुआंबार ग्राम पंचायत के बेले मठ इलाके में रहता है। वह मदनपुर के शिकारपुर राममोहन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीसरी का छात्र है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार विशाल को फुटबॉल खेलना पसंद था। दोपहर को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। वे लोग फुटबॉल खेल रहे थे जब अचानक ही मैदान में लगा गोल पोस्ट विशाल पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। गंभीर हालत में विशाल को कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से इलाके में मातम का माहौल है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in