nadia
REP

ईंटभट्ठे की महिला श्रमिक की अस्वाभाविक मौत से हड़कंप

बिहार की निवासी महिला के दो बच्चे भी हैं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : ईंट भट्ठे में काम करने वाली महिला श्रमिक का शनिवार को ईंट भट्ठे के निकट पेड़ पर फंदे से झूलता शव बरामद किया गया। इस घटना को लेकर नदिया के नकाशीपाड़ा थाना अंतर्गत मालुमगाछा इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला श्रमिक का नाम रासमणि किस्कू बताया गया है। इस दिन स्थानीय निवासियों ने उसे आम के पेड़ पर फंदे से झूलता पाया। इसकी जानकारी पाकर नकाशीपाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं ईंट भट्ठे का मालिक भी खबर सुनकर वहां पहुंचा। महिला को फंदे से उतारकर बेथुआडहरी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि इस बात का पता चल सके कि महिला ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या कर उसे फंदे से झुला दिया गया है। मौत के कारण को लेकर भी हालांकि संशय बना हुआ है। महिला श्रमिक के साथ क्या समस्याएं चल रही थीं फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने के लिए इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। रासमणि मुख्य रूप से बिहार की रहने वाली है और लगभग 6 महीने से वह यहां ईंटभट्टे में काम कर रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं जो कि मां की मां की मौत पर रो रहे हैं। पुलिस उनसे भी उनकी मां की मौत का कारण जानने की कोशिश कर रही है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in