शॉपिंग मॉल में चोरी करने के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार

nadia
REP
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नदिया: नदिया के हरिनघाटा स्थित एक शॉपिंग मॉल में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के नाम मीनू मंडल और सोमा दास हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले हरिनघाटा थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में चोरी की घटना हुई थी। शॉपिंग मॉल के मैनेजर ने सबसे पहले इस मामले को देखा और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने के बाद दो महिलाओं को संदिग्ध के रूप में पहचाना। फुटेज में दो महिलाएं कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं चुराने की कोशिश करती नजर आ रही थीं। इसके बाद मैनेजर ने हरिनघाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करते हुए उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं के साथ कोई अन्य व्यक्ति या कोई चोर गिरोह शामिल हो सकता है। उनसे पूछताछ से पूर्व में हुई कई चोरियों के राज उजागर होने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि वे चोरी पर नियंत्रण करने तथा इसके पीछे के गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in