1.5 लाख में नकली सोना बेचने वाले 2 गिरफ्तार

बरामद गहनों में ज्यादातर थे तांबे के, ऊपर लगी थी सोने की परत
nadia
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : नकली सोना बेचने की कोशिश कर रहे दो जालसाज पकड़े गए। यह घटना नदिया के हरिनघाटा थाना के मोलाबेड़िया ग्राम पंचायत के जमुनापार इलाके की है। दोनों अभियुक्तों के नाम देबराज दत्ता और इम्तादुल मंडल हैं। देबराज खड़दह थाना इलाके का रहने वाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गुरुवार की शाम हरिनघाटा बाजार में एक आभूषण दुकान में गए थे। उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये के कई आभूषण सोने का बताकर बेच दिये हालांकि इतनी कम कीमत पर उनके आभूषण बेचने को लेकर दुकानदार को संदेह हुआ। आभूषणों की जांच उन्होंने की थी हालांकि उन्होंने पुनः आभूषणों की जांच की तो पाया कि अधिकांश आभूषण तांबे के थे और केवल ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई थी। इसकी जानकारी फिर तुरंत हरिनघाटा थाने को दी गई हालांकि वे दोनों व्यक्ति पकड़े जाने की आशंका से वहां से निकल गये। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये उन अभियुक्तों की पहचान करने और उनका पता लगाना शुरू किया। इस बीच शुक्रवार की देर रात दोनों लोगों के बारे में खबर लगते ही पुलिस ने उन्हें थाना इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि इस जालसाजी के काम में और भी कई लोग शामिल हैं। अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने पर कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसपास के इलाकों में पहले भी इस तरह की ठगी हो चुकी है इसलिए इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in