पिता ने एक महीने की मासूम बेटी को जमीन पर पटका

Nadia: 1-Month-Old Thrown Over Dowry Demands, Father Accused
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शांतिपुर थाना क्षेत्र के बाबला इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी एक महीने की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर फेंक दिया। आरोपी पिता और दादी पर न केवल बच्ची की जान जोखिम में डालने, बल्कि विवाहिता को प्रताड़ित करने का भी गंभीर आरोप लगा है।

बाइक और अंगूठी के लिए ससुराल वालों का अत्याचार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले शांतिपुर के नतून पाड़ा की रहने वाली सलमा खातून का निकाह बाबला निवासी साहिन शेख के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से ही साहिन और उसके घरवाले लगातार दहेज के लिए सलमा को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार सुबह साहिन ने मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर पत्नी सलमा की बेरहमी से पिटाई की।

मासूम की हालत नाजुक, आरोपी पिता फरार

घटना की सूचना पाकर जब सलमा के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, तो उनके सामने ही ससुराल वालों ने अत्याचार जारी रखा और गुस्से में आकर एक महीने की बच्ची को उठाकर फेंक दिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को पहले शांतिपुर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शांतिपुर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी साहिन शेख फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in