CM at NCR
CM at NCR

छठ पूजा तक सक्रिय रहेगा नवान्न का कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री का सख्त आदेश, रोटेशन में रहेंगे अधिकारी
Published on

कोलकाता: भारी बारिश के बीच राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राज्य सचिवालय नवान्न में एक पूर्ण 24 गुणा 7 समर्पित कंट्रोल रूम संचालित किया है। अब पूजा के मौसम में किसी भी आपदा से त्वरित रूप से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम 26 सितंबर से 30 अक्टूबर तक, यानी छठ पूजा तक, 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

नवान्न सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित होगा— पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और दूसरी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक। प्रत्येक शिफ्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी और एक आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीएमओ) मौजूद रहेंगे। पूरे संचालन की निगरानी मुख्य सचिव मनोज पंत और विभागीय सचिव राजेश सिन्हा करेंगे। सभी घटनाओं की जानकारी सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी जाएगी।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन पर पिछले एक घंटे में 350 से अधिक कॉल आए हैं और सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, राज्य में मृतकों की संख्या 11 हो गयी है। कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस विभाग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा, एक विशेष रोस्टर भी जारी किया गया है ताकि शहर के हर क्षेत्र पर नजर रखी जा सके। नवान्न की यह तैयारी पूजा के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in