'मेरा बेटा सोनम को बहन कहता था, उसे फंसाया गया'; राज की मां ने और क्या-क्या कहा ?

पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
'मेरा बेटा सोनम को बहन कहता था, उसे फंसाया गया'; राज की मां ने और क्या-क्या कहा ?
Published on: 

इंदौर - इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय हनीमून ट्रिप के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शक की निगाहें उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इस बीच राज कुशवाहा की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका परिवार राज को निर्दोष बता रहा है। राज कुशवाहा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कोरोना महामारी के दौरान उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी राज पर आ गई थी। वह इंदौर में सोनम के भाई की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था।

फूट-फूट कर रोई राज की मां

राज कुशवाहा की मां का कहना है, "मेरा बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है। तीन दिन से मेरा बच्चा गया है, तब से हमने पानी तक नहीं पिया है। मेरी छोटी बेटी गिरकर बेहोश हो जा रही है। मेरा बेटा बहुत जिम्मेदार था। उसके अलावा हमारे आगे-पीछे और कोई नहीं है।"

सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने कहा-

वो सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम भी वहां काम करती थी। काम के दौरान तो बात करनी ही पड़ती है। मेरे बेटे को झूठ फंसा दिया गया है। मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कि मेरे बेटे को निर्दोष साबित कर दो वो ऐसा नहीं कर सकता है।

बहन ने की रिहाई की मांग

राज कुशवाहा कि बहन ने भी भाई को निर्दोष बताया है। राज की बहन का कहना है, "विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं और वो दोनों ऐसा कभी नहीं कर सकते। दोनों बेकसूर हैं। आप ऑफिस वालों से पूछों न कि वो रोज गोदाम पर जाते थे। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।"

मंदिर जाने के लिए पहने थे नए कपड़े: राज की बहन

राज की बहन ने बताया, "परसों (8 जून) लगभग 6 बजे राज भाई घर पर आए थे। उन्होंने नहा-धोकर नए कपड़े पहने और नए जूते पहने। मम्मी के पूछने पर उन्होंने बताया कि मंदिर जा रहा हूं। रात को जब मम्मी ने उसको फोन किया तो उसने कहा बहुत रात हो गई थी इसलिए मंदिर नहीं गया। पुलिस यहां नहीं आई। पुलिस ने शायद राज को विक्की के घर से गिरफ्तार किया।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News