22 सितंबर को खुल सकता है मूर्ति पुल, सिलीगुड़ी-डुआर्स सफर होगा आसान

पूजा से पहले उद्घाटन की तैयारी तेज, पर्यटन सीजन में सिलीगुड़ी से आने वाले पर्यटकों को भी राहत की उम्मीद
22 सितंबर को खुल सकता है मूर्ति पुल, सिलीगुड़ी-डुआर्स सफर होगा आसान
Published on

सिलीगुड़ी : डुआर्स के मूर्ति नदी पर नवनिर्मित पुल के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों के बीच 22 सितंबर को पुल के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अभी अंतिम प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।

नये पुल के चालू होने का असर केवल जलपाईगुड़ी जिले तक सीमित नहीं रहेगा। सिलीगुड़ी से डुआर्स जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए भी यह अहम कनेक्टिविटी लिंक साबित हो सकता है। खासकर पूजा से पहले पुल खुलने पर सिलीगुड़ी से लाटागुड़ी, मूर्ति, गोरुमारा, चापरामारी और चालसा की ओर जाने वाले वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है। मूर्ति क्षेत्र गोरुमारा और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ा है।

वहीं, दार्जिलिंग जिले और सिलीगुड़ी से डुआर्स की ओर जाने वाले पर्यटन रूट पर भी इसका अप्रत्यक्ष असर पड़ेगा। उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी एक प्रमुख ट्रांजिट हब है, जहां से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ और डुआर्स दोनों क्षेत्रों की ओर जाते हैं। ऐसे में मूर्ति पुल के चालू होने से पर्यटन सीजन में आवागमन को सुगम बनाने की उम्मीद है।

संभावित उद्घाटन को लेकर जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन और पुलिस की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। एसपी सुजाता कुमारी बीनापानी ने चालसा के टियाबन इलाके के हेलीपैड ग्राउंड से नवनिर्मित मूर्ति पुल तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in