धान समेत सभी खरीफ फसलों पर MSP का हुआ एलान

जानिए इस साल मिलेगी कितनी कीमत
धान समेत सभी खरीफ फसलों पर MSP का हुआ एलान
Published on: 

नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने धान समेत सभी खरीफ फसलाें के लिए न्यूनमत समर्थन मूल्य का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। सामान्य धान का इस साल का एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल के 2300 रुपए से 69 रुपए अधिक है।इसी तरह ग्रेड ए के धान का एमएसपी 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो कि पिछले साल के 2320 रुपए से 69 रुपए अधिक है।

धान के अलावा अनाज की बात करें जो हाइब्रिड ज्वार की एमएसपी 3699 रुपए तय की गई है। यह पिछले साल के 3371 रुपए प्रति क्विंटल से 328 रुपए अधिक है। इसी तरह, मालडंडी ज्वार की एमएसपी 3699 रुपए तय हुई है, जो कि पिछले साल के 3421 रुपए प्रति क्विंटल से 328 रुपए अधिक है।

दालों की एमएसपी की बात करें तो सबसे अधिक बढ़ोतरी अरहर दाल में हुई है। इसें पिछले सला के 7550 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले इस साल 450 रुपए बढ़ाकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News