MP : मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को मार डाला

जाने क्या है पूरा मामला
MP : मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को मार डाला
Published on: 

मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सुवासरा-रुनिजा रोड इलाके में अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहे आयुष को कुत्तों ने काट लिया। उन्होंने बताया कि सड़क पार से आये कुत्तों ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। आयुष के दोस्त भागने में सफल रहे लेकिन उसे कुत्तों ने घेर लिया। कलक्टर अदिति गर्ग ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीतामऊ की उप-विभागीय दंडाधिकारी शिवानी गर्ग जांच दल का हिस्सा हैं। एसडीएम शिवानी ने बताया कि कलक्टर ने कहा है कि पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी करने के लिए कहा गया है। एसडीएम ने कलक्टर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों से आवारा कुत्तों को गैर रिहायशी इलाकों में ले जाया जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in