monsoon_rain_alert
11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मंडी में मरने वालों की संख्या 13 हुई, 34 लापता की तलाश जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलान के बाद चारधाम यात्रा रुकी
Published on

नयी दिल्ली : देश के ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। हिमाचल में बाढ़-बारिश से हालात खराब हैं। अब तक मंडी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 की मौत हो चुकी है। इस दौरान गुजरात के बनासकांठा में पिछले 24 घंटों में 8 इंच बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ जिससे पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया। उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

himachal_devastation
हिमाचल में प्रकृति का रौद्र रूप

हिमाचल : भारी बारिश, भूस्खलन से 245 सड़कें बंद

हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। राज्य में इस मानसून में मरने वालों का आंकड़ा 52 से ज्यादा हो गया है। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। राज्य में भारी बारिश के कारण 245 सड़कें बंद हैं। करीब 918 ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुके हैं, 148 घरों को नुकसान पहुंचा है। अकेले मंडी में 151 सड़कें बंद हैं और 370 लोगों को बचाया गया है। 162 मवेशियों की मौत हुई है।

rain_fury_in_uttarakhand
उत्तराखंड में कहर ढा रही भारी बारिश

उत्तराखंड : सोनप्रयाग मार्ग पर भूस्खलन, 40 श्रद्धालु फंसे

उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में गुरुवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गये। राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा, तभी आगे यात्रा शुरू की जायेगी।

उत्तरप्रदेश : वाराणसी में 20 फुट हाईवे धंसा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया और 30 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी। बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा खतरे के निशान 84.73 मीटर से 8 मीटर नीचे बह रही है। वाराणसी में गुरुवार सुबह गिलट बाजार पुलिस चौकी के सामने 20 फुट राजमार्ग (हाई-वे) धंस गया। जिसमें एक व्यक्ति गिर गया। दो दिन पहले इसी जगह बस भी धंसी थी।

heavy_rains_in_banaskantha
भारी बारिश में ‘डूबा’ बनासकांठा

गुजरात : बनासकांठा में 8.6 इंच बारिश, कई घर डूबे

मौसम विभाग ने गुजरात में 7 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताr[ है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 162 तालुकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 8.6 इंच बारिश बनासकांठा के वडगाम में दर्ज की गr[। पाटन और मेहसाणा जिलों में गुरुवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने आज प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी कर दी है।

राजस्थान : अजमेर दरगाह के बरामदे की छत गिरी

मौसम विभाग ने राजस्थान-मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फुट पानी भर गया। वहीं भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आयी। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in