मोनालिसा 'लव जिहाद' की शिकारः पिता

मोनालिसा भोंसले के पिता ने केरल में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के बाद अपनी बेटी की सुरक्षित घर वापसी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है।
फरमान खान के साथ मोनालिसा।
फरमान खान के साथ मोनालिसा।
Published on

खरगोनः पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान प्रसिद्धि हासिल करने वाली युवती मोनालिसा भोंसले के पिता ने केरल में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के बाद अपनी बेटी की सुरक्षित घर वापसी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है। खानाबदोश पारधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और महेश्वर शहर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले (18) ने बुधवार को केरल के एक मंदिर में फरमान खान नामक व्यक्ति के साथ केरल के कुछ मंत्रियों की मौजूदगी में शादी कर ली।

केरल से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने कहा कि मोनालिसा 'लव जिहाद' की शिकार हो गई है। जयसिंह भोंसले ने कहा, "मेरी बेटी ने पूरे देश में नाम कमाया है। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध करता हूं कि मोनालिसा को सुरक्षित मध्यप्रदेश वापस लाया जाए। उसे एक मुस्लिम युवक फरमान खान ने धोखे से फंसाया है। यह लव जिहाद का मामला है।"

पिता ने बताया बेटी के सपने के बारे में

जयसिंह भोंसले कहा कि उन्हें पता था कि उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय कर रही है और इस पेशे में अपना नाम कमाना चाहती है। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि मेरी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उन्होंने खुद कहा था कि कुछ लोग उन्हें अभिनय और नृत्य सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे उसे प्रशिक्षित करेंगे ताकि वह भविष्य में फिल्मों में काम कर सके। मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ होगा।" इस बीच, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी समीर माहुले और भूपेंद्र चौहान ने कहा कि मोनालिसा को घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की जाएगी।

फरमान खान के साथ मोनालिसा।
LPG आपूर्ति पर सरकार ने क्या कहा?

मोनालिसा ने लव जिहाद से किया इनकार

मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उसकी शादी पसंद और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। मोनालिसा ने इस संबंध को लव जिहाद का नाम देने पर आपत्ति जताते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोनालिसा ने कहा कि उसके माता-पिता चाहते थे कि वह अपनी चाची के बेटे से शादी करे, लेकिन उसने इसका विरोध किया। उसने कहा कि पिता उससे नाराज थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in