मोहम्मद यूनुस ने फिर से भारत के सेवन सिस्टर्स का किया जिक्र

मोहम्मद यूनुस ने अपने विदाई भाषण में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र किया है। इससे पहले वह पिछले मार्च महीने में चीन के दौरे पर इसका जिक्र कर चुके हैं। वहीं बांग्लादेश में कई मौके पर भी वह इस विषय में बोल चुके हैं।
Muhammad Yunus
अपने विदाई समारोह में मोहम्मद यूनुस।फोटो स्रोत सोशल मीडिया।
Published on

नई दिल्लीः जाते-जाते भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भारत पर बुरी नजर बनाये हुए हैं। एक बार फिर से उन्होंने भारत के सेवन सिस्टर यानी पूर्तोत्तर राज्यों का जिक्र किया है।

मोहम्मद यूनुस ने अपने विदाई भाषण में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र किया है। इससे पहले वह पिछले मार्च महीने में चीन के दौरे पर इसका जिक्र कर चुके हैं। वहीं बांग्लादेश में कई मौके पर भी वह इस विषय में बोल चुके हैं।

बांग्लादेश में हाल में हुए चुनावों में बीएनपी पार्टी को भारी जीत मिली है। बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे हैं। इससे पहले कल मोहम्मद यूनुस की विदाई के लिए समारोह रखा गया था। इस मौके पर ही बोलते हुए यूनुस ने भारत के सेवन सिस्टर्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं का खुला समुद्र केवल हमारे लिए ही नहीं है, बल्कि यह विश्व की अर्थनीति के दरवाजे खोलने के लिए भी है। नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स की आर्थिक विकास के लिए यह विशाल संभावना रखता है।

हालांकि यूनुस के भाषण में ऐसा कुछ नहीं है जिससे सेवन सिस्टर्स पर बांग्लादेश की कोई बुरी नजर हो, लेकिन उनका बार-बार भारतीय क्षेत्र का जिक्र करना भारत को असहज करता है। जब यूनुस चीन के दौरे पर पिछले मार्च में गये थे तो सीधे चीन को आमंत्रण देते हुए कहा था कि सेवन सिस्टर्स लैंड लॉक्ड क्षेत्र है और हम यहां के अभिभावक हैं। चीन को बांग्लादेश के जरिये सेवन सिटर्स में पहुंच बनानी चाहिए।

Muhammad Yunus
भारत-पाक मैच को लेकर क्यों चिंतित हैं विज्ञापन कंपनियां?

यूनुस के इस बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने यूनुस के बयान की तीखी आलोचना की थी। बैंकॉक में पीएम नरेद्र मोदी की यूनुस से मुलाकात हुई थी जिसमें इशारों में उन्हें भारतीय क्षेत्रों के बारे में बयानबाजी करने से बचने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके यूनुस अपने पुराने राग अलाप रहे हैं।

बहरहाल आज से बांग्लादेश में नई सरकार आ जाएगी। अब देखना है कि नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत के प्रति क्या रुख होता है। हालांकि यह सर्व विदित है कि बीएनपी का भारत के प्रति रुख हमेशा नकारात्मक रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in