सिक्किम पर मोदी का फोकस: ‘एक्ट ईस्ट’ के साथ अब ‘एक्ट फास्ट’ मिशन

इन्फ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और कनेक्टिविटी पर जोर, पूर्वोत्तर को बताया देश की ‘अष्टलक्ष्मी’
सिक्किम पर मोदी का फोकस: ‘एक्ट ईस्ट’ के साथ अब ‘एक्ट फास्ट’ मिशन
Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि केंद्र सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘एक्ट ईस्ट’ के साथ ‘एक्ट फास्ट’ नीति पर जोर देते हुए पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को देश की ‘अष्टलक्ष्मी’ बताया।

मोदी ने कहा कि पर्यटन सिक्किम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बागडोगरा से एक्सप्रेसवे, गंगटोक रिंग रोड और नाथुला तक सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है। रोपवे और स्काईवे जैसी योजनाएं भी विचाराधीन हैं।

उन्होंने सिक्किम को “पूर्व का स्वर्ग” बताते हुए इको-वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही, ऑर्गेनिक खेती और बेहतर स्वास्थ्य व खेल ढांचे के जरिए पूर्वोत्तर को विकास का नया केंद्र बनाने का भरोसा जताया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in