मोदी-ट्रंप मुलाकात संभव, ईरान तनाव के बीच बड़ी बैठक की तैयारी

तेल संकट और मिडिल ईस्ट हालात पर चर्चा की उम्मीद, 16 महीने बाद आमने-सामने आ सकते हैं दोनों नेता
मोदी-ट्रंप मुलाकात संभव, ईरान तनाव के बीच बड़ी बैठक की तैयारी
Published on

नई दिल्ली/पेरिस: Narendra Modi और Donald Trump के बीच जल्द ही अहम मुलाकात हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक जून में फ्रांस में होने वाले G7 समिट के दौरान संभव है।

बताया जा रहा है कि 15 से 17 जून के बीच पेरिस में आयोजित इस सम्मेलन में दोनों नेता शामिल होंगे, जहां वैश्विक तनाव के बीच उनकी बातचीत अहम मानी जा रही है।

इस बैठक का फोकस मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, ईरान से जुड़े हालात, तेल संकट और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर हो सकता है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात पर भी चर्चा की संभावना है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि मोदी और ट्रंप की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। इसके बाद रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया था, जिससे रिश्तों में कुछ तनाव देखने को मिला। हालांकि अब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो चुकी है।

फ्रांस पहले ही पुष्टि कर चुका है कि पीएम मोदी G7 समिट में शामिल होंगे। भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन उसे एक प्रमुख भागीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ऐसे में वैश्विक उथल-पुथल के बीच यह संभावित मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in