मिस्री 19 को संसदीय समिति को पाक संबंधी स्थिति की जानकारी देंगे

19 मई सोमवार को मिस्री देंगे जानकारी
मिस्री 19 को संसदीय समिति को पाक संबंधी स्थिति की जानकारी देंगे
Published on

नई दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिस्री संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति को पाकिस्तान संबंधी मौजूदा स्थिति के बारे में 19 मई को जानकारी देंगे। समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि मिस्री समिति को पाकिस्तान संबंधी घटनाक्रम के बारे में सोमवार को जानकारी देंगे। भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी स्थलों पर किए गए हमलों, उसके बाद दोनों देशों के बीच हुई सैन्य कार्रवाई और फिर कार्रवाई बंद करने पर बनी सहमति के संबंध में समिति को जानकारी दी जाएगी। मिस्री समिति को विदेश मामलों के विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से जानकारी देते रहे हैं, जिनमें बांग्लादेश और कनाडा जैसे पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों से जुड़े घटनाक्रम की भी जानकारी शामिल है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in