मंत्री विजय शाह ने HC के आदेश को दी SC में चुनौती

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान
मंत्री विजय शाह ने HC के आदेश को दी SC में चुनौती
Published on: 

नई‌ दिल्ली - मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में महू के मानपुर थाने में बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई। अब विजय शाह ने इस एफआईआर को रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में दिए गए बयान पर माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा इस केस की सुनवाई मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में होने जा रही है, जहां आज वह वीडियो लिंक भी पेश किए जाएंगे जिसमें मंत्री ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी।

कांग्रेस की क्या है मांग ?

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है और इसे लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News