मित्र संघ अस्पताल पहुंचे मंत्री उमेश राय: चिकित्सा सेवाओं का लिया जायजा

40 वर्षों से सेवा में तत्पर: ओपीडी, आईसीयू और डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध
Minister Umesh Rai Visits Mitra Sangh Hospital Howrah Inspects Services
हावड़ा मित्र संघ अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : मध्य हावड़ा स्थित मित्र संघ अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य के शहरी विकास मंत्री उमेश राय ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर बाली के विधायक संजय सिंह सहित कई राजनीतिक व सामाजिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों—विवेक आडूकिया, नटवर बंग और राजकुमार अग्रवाल—ने बताया कि यह संस्थान पिछले 40 वर्षों से किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं दे रहा है। अस्पताल में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रहती है और आईसीयू, एचडीयू, डायलिसिस, एक्स-रे, पैथोलॉजी तथा प्रसूति विभाग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जनसेवा की सराहना: जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री उमेश राय और विधायक संजय सिंह ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कम लागत में समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल टीम के प्रयासों की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के भावी विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in