कैबिनेट मीटिंग के दौरान अस्वस्थ हुए मंत्री

कैबिनेट मीटिंग के दौरान अस्वस्थ हुए मंत्री
Published on

कोलकाता : राज्य के मत्स्य विभाग के मंत्री विप्लब रायचौधरी सोमवार को अचानक बीमार पड़ गये। नवान्न में कैबिनेट की बैठक थी और इसी दौरान अचानक मंत्री को अस्वस्थता महसूस हुई। उनका सिर घूमने लगा। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। मंत्री के स्वास्थ्य जांच में पता चला कि उनका रक्तचाप अधिक था। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, शाम को कैबिनेट की बैठक थी। इसी दौरान अचानक मंत्री की तबीयत खराब हो गयी। उनका सिर घूम रहा है यह वहां उपस्थित स्टाफ ने देखा। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। बताया गया कि मंत्री का रक्तचाप अचानक बढ़ गया। वहीं प्रारंभिक उपचार दिया गया। मंत्री को नवान्न से एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शारीरिक परीक्षण भी किया जा रहा है। विप्लब राय चौधरी पूर्व मिदनापुर के पांशकुड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की है। कैबिनेट फेरबदल के बाद उन्हें मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in