शालीमार वर्क्स का मंत्री अर्जुन सिंह ने किया निरीक्षण, जल्द पुनरुद्धार का दिया संकेत

लंबे समय से बंद पड़ी है औद्योगिक इकाई
Minister Arjun Singh Inspects Shalimar Works; Hints at Revival
शालीमार वर्क्स लिमिटेड का राज्य के परिवहन व श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने निरीक्षण किया
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार वर्क्स लिमिटेड का गुरुवार को राज्य के परिवहन व श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों से बातचीत कर वहां की समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि शालीमार वर्क्स राज्य सरकार और जनता की महत्वपूर्ण संपत्ति है। लंबे समय से कामकाज ठप रहने के कारण इसे यूं ही छोड़ना उचित नहीं है। सरकार आने वाले दिनों में इसके उपयोग और संचालन को लेकर आवश्यक कदम उठाएगी।

कर्मचारियों और ठेकेदारों ने बकाया भुगतान का उठाया मुद्दा

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने संस्थान में कामकाज बंद होने और सुविधाओं में कटौती की शिकायत की। उनका कहना था कि राज्य में सरकार बदलने के बाद नए प्रबंधन की ओर से कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। कर्मचारियों के मुताबिक, कई मामलों में उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती हुई है। वहीं, एक ठेकेदार ने मंत्री को बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित है। बकाया राशि नहीं मिलने के कारण ठेकेदारों और उनसे जुड़े लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के बाद मंत्री ने स्पष्ट किया कि शालीमार वर्क्स राज्य की बड़ी संपत्ति है और सरकार इसकी स्थिति में सुधार के लिए जल्द कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान को फिर से उपयोगी बनाने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in