मिमी चक्रवर्ती अपमान मामला: लॉकअप की जगह अस्पताल में भर्ती होकर अभियुक्त ने दी 'धमकी' !

Mimi Chakraborty defamation case: The accused, admitted to a hospital instead of being sent to lockup, issued a 'threat'!
अ​भियुक्त को अस्पताल पहुंचाया गया REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव: टॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को मंच से उतारने, उनके साथ अभद्र व्यवहार करने और पुलिस जांच में बाधा डालने के आरोपी ज्योतिषी तनय शास्त्री को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद आरोपी ने शारीरिक अस्वस्थता की शिकायत की, जिसके बाद उसे बनगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल के बेड पर लेटे होने के बावजूद आरोपी के तेवर कम नहीं हुए हैं। आरोप है कि उसने खुलेआम मिमी चक्रवर्ती को देख लेने की धमकी दी है।

क्या था मामला?

विवाद की शुरुआत पिछले रविवार को हुई थी, जब बनगांव के नयागोपालगंज युवक संघ द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थीं। क्लब सदस्यों का आरोप है कि मिमी अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंचीं और करीब पौने 12 बजे मंच पर चढ़ीं। चूंकि प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर की अनुमति रात 12 बजे तक ही थी, इसलिए कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। मिमी का आरोप है कि इसी दौरान क्लब के पदाधिकारी तनय शास्त्री ने मंच पर चढ़कर उनके गाने में बाधा डाली और उन्हें अपमानजनक तरीके से मंच से उतार दिया।

पुलिसिया कार्रवाई और भारी ड्रामा

मिमी चक्रवर्ती द्वारा बनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस गुरुवार दोपहर तनय शास्त्री के घर पहुंची। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी के घर के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को अंदर घुसने से रोकने के लिए धक्का-मुक्की की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तनय शास्त्री सहित तीन लोगों को सरकारी काम में बाधा डालने और बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया।

अस्पताल से धमकी और मिमी का पलटवार

अस्पताल के बेड से तनय शास्त्री ने गरजते हुए कहा कि वह मिमी को छोड़ेंगे नहीं। इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए मिमी चक्रवर्ती ने बेहद सधे हुए अंदाज में कहा— "एक व्यक्ति को जितना फुटेज मिलना चाहिए, हम उससे कहीं ज्यादा पहले ही दे चुके हैं।" मिमी ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह की धमकियों को तवज्जो नहीं देना चाहतीं।

क्लब के अन्य अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने केवल नियमों का पालन किया था और मिमी का कोई अपमान नहीं किया, जबकि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या मंच पर हुआ विवाद सुनियोजित था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in