

हुगली : पांडुआ थानांतर्गत भेटाग्राम ईंटभट्ठा इलाके में टोटो की टक्कर से सपन घोष (52) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह पास के क्षेत्र में गाय चराने गये थे। मैदान में गाय को छोड़ वह सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें धक्का मार दी जिससे वह गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पांडुआ ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।