एमआईबीएफ ने किया निवेशक सम्मेलन का आयोजन

दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण और एआई आधारित रणनीतियों पर जोर
एमआईबीएफ ने किया निवेशक सम्मेलन का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन (एमआईबीएफ) ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वित्त एवं पूंजी बाजार से जुड़े प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सतत संपत्ति निर्माण और भारत के बदलते निवेश परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। सत्र का नेतृत्व एमआईबीएफ की अध्यक्ष ममता बिनानी तथा संस्थापक एवं महासचिव संतोष कुमार लाहोटी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई स्थित चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के एसोसिएट डायरेक्टर विमल परवाल तथा इंदौर के 39 वर्षों के अनुभव वाले वरिष्ठ निवेशक बसंत बाहेती उपस्थित रहे। चर्चा का संचालन सीए विकास जैन, पूर्व अध्यक्ष ईआईआरसी आईसीएआई एवं संस्थापक निदेशक, मेरफिन एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया। ममता बिनानी ने कहा कि भारत एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां तकनीक से सशक्त और धैर्यपूर्ण निवेशक दीर्घकालिक संपत्ति का निर्माण कर सकते हैं। संतोष कुमार लाहोटी ने कहा कि भारत की विकास गाथा अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती है, लेकिन निवेशकों को ज्ञान, अनुशासन और दीर्घकालिक दृष्टि के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in