मेक्सिको: ‘लाइवस्ट्रीम' के दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको के जलिस्को राज्य का है मामला
मेक्सिको: ‘लाइवस्ट्रीम' के दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या
Published on: 

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के जलिस्को राज्य में सोशल मीडिया मंच ‘टिकटॉक’ पर ‘लाइवस्ट्रीम’ करते समय सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल और इन्फ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज (23) मंगलवार को जैपोपन में एक ब्यूटी सैलून में थी और ‘लाइवस्ट्रीम’ के दौरान किसी से बात रही थी, तभी उसे एक गोली सीने में और दूसरी गोली सिर पर मारी गई। गोली लगते ही मार्केज जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद ‘मेक्सिकन पीआरआई’ पार्टी के पूर्व सांसद लुइस आर्मंडो कोर्डोवा डिआज़ की भी उसी क्षेत्र के एक कैफे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जलिस्को में अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News