अशोकनगर का निवासी मर्चेंट नेवी ऑफिसर अटलांटिक महासागर में लापता !

जन्मदिन पर बेटे से की थी आखिरी बात
Merchant Navy officer from Ashoknagar missing in Atlantic Ocean
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : अशोकनगर के काकपुल निवासी मर्चेंट नेवी ऑफिसर श्रीकृष्ण सरकार (45) के अटलांटिक महासागर में लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया । वह एक निजी कंपनी के जहाज पर तैनात थे और यूरोप से अमेरिका की ओर जा रहे थे। कंपनी ने परिवार को सूचित किया कि श्रीकृष्णा अचानक समुद्र में गिर गए हैं और तब से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

महज दो दिन पहले ही अशोकनगर स्थित उनके घर में बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। 16 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे श्रीकृष्ण ने वीडियो कॉल के जरिए बेटे को केक काटते देखा था। उन्होंने वादा किया था कि काम पूरा कर वह जल्द ही घर लौटेंगे। मंगलवार रात को दोबारा बात होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही कंपनी के फोन ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी।

CCTV फुटेज और जांच की मांग

मर्चेंट नेवी ऑफिसर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रीकृष्णा के एक रिश्तेदार ने बताया कि कंपनी ने दावा किया है कि वह असावधानीवश समुद्र में गिर गए। हालांकि, परिवार ने कंपनी से जहाज के CCTV फुटेज दिखाने की मांग की है ताकि सच्चाई का पता चल सके। परिजनों का कहना है कि जहाज के अन्य कर्मियों से भी उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस घटना के बाद अशोकनगर के काकपুল स्थित उनके घर पर शुभचिंतकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in