आज दिल्ली में CM शुभेंदु-NCPI सांसदों की बैठक!

संसदीय रणनीति पर हो सकती है चर्चा
शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

कोलकाता : अगर अंतिम समय में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंगलवार को नई दिल्ली में एनसीपीआई के 20 लोकसभा सांसदों से मिलने की संभावना है।

यदि यह बैठक होती है, तो एनसीपीआई के राजग में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री और सांसदों के बीच यह पहली औपचारिक बैठक होगी। बैठक राज्य के अतिथि गृह बंग भवन में प्रस्तावित बताई जा रही है।

एनसीपीआई संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने संकेत दिया है कि बैठक में सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों के विकास, सांसद निधि के प्रभावी उपयोग तथा राज्य में सरकार बदलने के बाद कथित रूप से विस्थापित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की घर वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

उनके अनुसार कई कार्यकर्ता अब भी अपने क्षेत्रों में नहीं लौट पाए हैं और इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों, राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

बता दें कि पिछले सप्ताह भी मुख्यमंत्री और एनसीपीआई सांसदों के बीच बैठक की संभावना बनी थी, लेकिन अंतिम क्षण में वह नहीं हो सकी। इस बीच, एनसीपीआई के भाजपा में संभावित विलय को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in