राष्ट्रपति ट्रंप तक मीडिया की सीधी पहुंच पर लगेगी पाबंदी

मीडिया के लिए नयी नीति ला रहा व्हाइट हाउस
राष्ट्रपति ट्रंप तक मीडिया की सीधी पहुंच पर लगेगी पाबंदी
Published on: 

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने एक नयी मीडिया नीति पेश की, जिसमें दुनिया भर के मीडिया संस्थानों को सेवा देने वाली समाचार एजेंसियों की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच को सीमित करने का प्रावधान है। प्रशासन की गतिविधियों की कवरेज को नियंत्रित करने के लिए यह एक नयी कोशिश है। इस नीति के कारण समाचार संस्थानों के माध्यम से अरबों लोगों को सेवाएं प्रदान करने वालीं कई समाचार एजेंसियों का कामकाज प्रभावित होगा।

ओवल ऑफिस और एयर फोर्स वन जैसे स्थानों की कवरेज को लेकर नयी नीति की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि इस नीति के तहत प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को यह निर्णय लेने का अधिकार होगा कि कौन राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछेगा। नीति से अवगत व्यक्तियों ने यह जानकारी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in