मेधा पाटकर को ओडिशा के रायगड़ा में प्रवेश करने से रोका गया

जाने क्या है पूरा मामला
मेधा पाटकर को ओडिशा के रायगड़ा में प्रवेश करने से रोका गया
Published on: 

भुवनेश्वर : ओडिशा के रायगड़ा में बॉक्साइट खनन को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को जिले में प्रवेश करने की गुरुवार सुबह अनुमति नहीं दी गयी। पाटकर सुबह-सुबह जैसे ही रायगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचीं, उन्हें चार जून से दो महीने की अवधि के लिए जिले में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी आदेश दिया गया। यह प्रतिबंध ‘नर्मदा बचाओ’ आंदोलन की नेता सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

जिलाधिकारी पारुल पटवारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि इस बात की आशंका है कि रायगड़ा जिले में उनके आवागमन और उनकी उपस्थिति से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है, सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है और जिले में प्रशासनिक मामलों एवं विकास प्रक्रिया के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर पाटकर और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को ‘मां माटी माली सुरक्षा मंच’ द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेना था। ‘मां माटी माली सुरक्षा मंच’ रायगड़ा और कोरापुट जिलों में बॉक्साइट खनन के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News