

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कल्याणी यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए M.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के पास कम से कम 55% अंकों के साथ B.Ed. या समकक्ष डिग्री और संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। कुल 50 सीटों में से 80% कल्याणी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए, 20% अन्य यूनिवर्सिटी के छात्रों और 5% सीटें सेवारत शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
नए अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एड. के प्राप्तांकों और प्रवेश परीक्षा के स्कोर से तैयार होगी, जबकि सेवारत शिक्षकों का चयन कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है, और नियमित कक्षाएं 3 नवंबर से आरंभ होंगी। प्रवेश से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध है।