नैहाटी की नदिया जूट मिल में भीषण आग

धू-धू कर जल गया गोदाम, भारी नुकसान की आशंका
Massive Fire at Nadia Jute Mill, Naihati; Crores of Loss
गोदाम में लगी भयावह आग
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नैहाटी: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अंतर्गत आने वाले नैहाटी की 'नदिया जूट मिल' में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह है कि घंटों बीत जाने के बाद भी जूट का गोदाम धू-धू कर जल रहा था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में मिल को भारी नुकसान हुआ है।

दमकल की 5 गाड़ियाँ मौके पर, आग बुझाने में आ रही भारी बाधा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 इंजन मौके पर पहुँच गए और राहत कार्य शुरू किया। चूँकि गोदाम में भारी मात्रा में सूखा जूट (पाट) जमा था, इसलिए आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि जूट की गांठों के भीतर सुलगती आग रह-रहकर भड़क उठ रही है।

मौके पर पहुंचे विधायक व चेयरमैन

मौके की गंभीरता को देखते हुए नैहाटी नगर पालिका के चेयरमैन अशोक चटर्जी और नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सनत दे भी घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और दमकल अधिकारियों से बात की। चेयरमैन अशोक चटर्जी ने कहा कि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि आग को और फैलने से रोका जा सके। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकता है। मिल अधिकारियों के अनुसार, तैयार माल और कच्चे जूट के जलने से मिल को भारी आर्थिक चोट पहुँची है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in