पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी खून-खराबा

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के कई आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक और 92 आतंकवादी मारे गए हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी खून-खराबा
Published on

इस्लामाबादः पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के कई आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक और 92 आतंकवादी मारे गए हैं।

सेना ने एक बयान में कहा कि ये अभियान शनिवार को जातीय बलूच समूहों से जुड़े आतंकवादियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर किए गए हमलों के बाद शुरू किए गए। सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी के आसपास आतंकी गतिविधियां करके शांति भंग करने की कोशिश की। बयान में कहा गया है कि अत्यधिक सतर्क सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आतंकियों की शांति भंग करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इसमें कहा गया है, ‘‘हमारे बहादुर जवानों ने पूरी सटीकता के साथ आतंकवादियों का सामना किया और बलूचिस्तान भर में लंबे, भीषण और साहसिक अभियानों के बाद तीन आत्मघाती हमलावरों सहित 92 आतंकवादियों को मार गिराया।’’

सेना ने बताया कि आतंकियों ने आम नागरिकों को भी निशाना बनाया, जिसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों सहित 18 लोगों की मौत हो गई। अभियानों और बाद में हुई मुठभेड़ों के दौरान 15 सैनिकों ने भी अपनी जान गंवायी। शनिवार को पंजगुर और हरनाई जिलों में अलग-अलग सुरक्षा अभियानों में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 41 आतंकवादी मारे गए थे।

सेना ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में सफल अभियानों के साथ बलूचिस्तान में जारी अभियान के तहत मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 133 हो गई है।’’

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी खून-खराबा
बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर के आवास के बाहर गोलीबारी से हड़कंप

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in