ग्लास्गो में दिखा भारत का गलत नक्शा!CWG पदक विजेता लवलीना जताया विरोध

रेस्तरां में प्रदर्शित नक्शे से गायब थे आधा कश्मीर और पूरा पूर्वोत्तर
Map
ग्लास्गो में दिखा भारत का गलत नक्शा
Published on

ग्लास्गो : राष्ट्रमंडलीय खेलों (CWG) में पदकों की बारिश करने वाले भारतीय मुक्केबाजों को जीत के जश्न के दौरान उस वक्त खासी निराशा का सामना करना पड़ा। उन्होंने देखा कि जिस रेस्तरां में वे जश्न मनाने आये हैं, वहां प्रदर्शित भारत के नक्शे से न केवल आधा कश्मीर गायब था वरन पूर्वोत्तर के राज्य भी नदारद थे।

नैपकिनों पर भी छपा था अधूरा नक्शा

रिपोर्ट के अनुसार शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों का रेस्तरां ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया- द होम ऑफ करी’ में स्वागत किया गया। इस दौरान ओलंपिक पदक विजता और CWG में सिल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बारगोहेन का ध्यान नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे पर गया। उन्होंने देखा कि भारत के नक्शे से देश का पूर्वोत्तर हिस्सा गायब है। लवलीना ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद निराशा हुई। लवलीना ने कहा कि नैपकिन ही नहीं, रेस्टोरेंट के बाहर भी नक्शे से उत्तर-पूर्वी भारत गायब था। इसको लेकर उन्होंने विरोध भी जताया। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट से कहा कि भारत के नक्शे पर देश के हर हिस्से को सही ढंग से दिखाया जाये। आगे से इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखा जाना चाहिए।

रेस्तरां ने माफी मांगी : भारतीय मुक्केबाजी महासंघ

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने इस बारे में पूछे जाने पर रविवार को कहा कि हम वहां रात्रिभोज के लिए गये थे और हमें वहां यह गलती दिखी। मैंने और लवलीना ने इसकी जानकारी रेस्तरां के मैनेजमेंट को दी। उन्होंने इसके लिए हमसे माफी मांगी और कहा कि वे सही नक्शे वाले नये नैपकिन मंगवा रहे हैं। इस बारे में रेस्तरां को बताना हमारा फर्ज था और हमने वही किया। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों को कागज के जिन नैपकिनों के साथ भोजन परोसा गया, उन पर भारत का गलत नक्शा छपा हुआ था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in