भाजपा में शामिल हुए कई प्रमुख चेहरे

भाजपा में शामिल हुए कई प्रमुख चेहरे
Published on

कोलकाता: रविवार को शिक्षा, सामाजिक आंदोलन और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम पूर्व सांसद एवं भाजपा की प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भाजपा में शामिल होने वालों में उखरा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य प्रवीण कुमार सिंह व सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी व पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त सरबरी भट्टाचार्य प्रमुख हैं। इस अवसर पर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और अराजकता का एकमात्र समाधान भाजपा है। उन्होंने तृणमूल सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण समाज का शिक्षित और बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in