महाशिवरात्रि पर अभी तक इतने लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आगमन और गंगा स्नान जारी है।
महाशिवरात्रि पर अभी तक इतने लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
Published on: 

प्रयागराजः प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार को सुबह 10 बजे तक 21 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आगमन और गंगा स्नान जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात हैं तथा नाविकों व गोताखोरों को भी सभी घाटों पर तैनात किया गया है। वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में ‘चेंजिंग रूम’ उपलब्ध हैं और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। सभी अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News