मांजरेकर ने भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम को ‘अजीब’ करार दिया

नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रति धैर्य भरा रवैया अपनाने को कहा
मांजरेकर ने भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम को ‘अजीब’ करार दिया
Published on: 

नई दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम को ‘अजीब’ करार दिया लेकिन नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रति धैर्य भरा रवैया अपनाने की बात कही। भारत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलेगा और बल्लेबाजी स्टार गिल को शीर्ष स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर अपनी टिप्पणी का कारण बताए बिना लिखा, ‘कुल मिलाकर टीम का अजीब चयन। लेकिन भारत के पास इंग्लैंड में कुछ भी खोने के लिए नहीं है। यह बदलाव के दौर से गुजर रही टीम है इसलिए हम सिर्फ शुभकामनाएं दे सकते हैं और जब निवेश पर लाभ (रिर्टन्स) की बात आती है तो सयंम रखें। ’’

बाएं हाथ के साई सुदर्शन और अनुभवी करुण नायर को रोहित और कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

इरफान और हरभजन ने गिल को बधाई दी : टीम को बधाई देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा कि साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, करुण नायर को पारंपरिक प्रारूप और इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए चुने जाने पर बहुत बधाई। लेकिन निश्चित रूप से टीम इंडिया को उन परिस्थितियों में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की कमी खलेगी। 25 साल की उम्र में गिल, मंसूर अली खान पटौदी (21), सचिन तेंदुलकर (23), कपिल देव (24) और रवि शास्त्री (25) के बाद भारत के पांचवें सबसे युवा टेस्ट कप्तान होंगे। इसके अलावा भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें बधाई दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in