मैनचेस्टर सिटी ने शानदार वापसी की

पहले स्‍थान पर है लिवरपूल
मैनचेस्टर सिटी ने शानदार वापसी की
Published on: 

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर सिटी ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके क्रिस्टल पैलेस को 5–2 से हराया जिससे उसकी टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर पहुंच गई। क्रिस्टल पैलेस की टीम ने 21 मिनट तक दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने दमदार वापसी की। उसकी तरफ से पहला गोल केविन डी ब्रुइन ने किया। मैनचेस्टर सिटी की तरफ से ब्रूइन के अलावा पहले हाफ में उमर मार्मौश और माटेओ कोवासिक ने गोल किए। जेम्स मैकएटी ने चौथा और निको ओरेली ने पांचवा गोल किया।

मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में चेल्सी और न्यूकैसल से ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वह तीसरे स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से दो अंक पीछे है, जिसे एवर्टन ने 1-0 से हराया। एक अन्य मैच में एस्टन विला पहले से ही दूसरी डिवीजन में खिसक चुके साउथेम्प्टन को 3-0 से हरा कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इस बीच दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल को ब्रेंटफोर्ड ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया, जिससे वह पहले स्थान पर चल रहे लिवरपूल से 10 अंक पीछे हो गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News