करीब डेढ़ घंटे हवा में रहा ममता का विमान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान बृहस्पतिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक घंटे से अधिक देरी के बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सका।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान बृहस्पतिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक घंटे से अधिक देरी के बाद यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सका। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैलियों में शामिल होने के बाद कोलकाता लौट रही थीं, तभी मौसम खराब हो गया और हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित होने लगा।

मुख्यमंत्री एक चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रही थीं जिसने अंडाल हवाई अड्डे से अपराह्न लगभग 3.30 बजे उड़ान भरी और कोलकाता में उसे शाम लगभग चार बजे उतरना था। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में अचानक भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण विमान समय पर नहीं उतर सका और उसे एक घंटे से अधिक समय तक आकाश में चक्कर लगाने पड़े। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने पहले कहा था, ‘‘विपरीत मौसमी परिस्थितियों के कारण मुख्यमंत्री का विमान कोलकाता में कुछ देर तक उतर नहीं पाया था।’’

इस दौरान एयरपोर्ट परिसर की स्थिति भी बेहद भयावह हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं से पुलिस के अस्थायी शेड उड़ गए, वीआईपी सुरक्षा के लिए लगाए गए भारी बैरिकेड्स पलट गए और रनवे के पास खड़ी गाड़ियां तक हिलने लगीं। पूरा इलाका कुछ समय के लिए लगभग खाली हो गया। खराब दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के कारण पायलट के कई प्रयास विफल रहे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि विमान को अन्यत्र मोड़ने की संभावना पर भी विचार किया गया, हालांकि पर्याप्त ईंधन मौजूद था। आखिरकार मौसम में सुधार के बाद पायलट ने दिशा बदलकर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

फाइल फोटो।
ममता के गढ़ में शुभेंदु का रामनवमी जुलूस

अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे पर विमान परिचालन लगभग 20 मिनट के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री का विमान मौसम में सुधार होने के बाद अंतत: शाम 5.19 बजे सुरक्षित उतर गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in